News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मानस 2.0 अभियान में खेल प्रतियोगिता

मानस 2.0 अभियान में खेल प्रतियोगिता

मानस 2.0 अभियान के तहत जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न

पुरुष वर्ग में नोहर और महिला वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम विजेता

हनुमानगढ़। जिला प्रशासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के साथ नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को मानस 2.0 अभियान के अंतर्गत हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता का उद्घाटन महिला वर्ग के हनुमानगढ़ और नोहर ब्लॉक के बीच मुकाबले से हुआ। जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग की 6-6 टीमों ने भाग लिया। गौरतलब है कि इससे पूर्व 23 व 24 मार्च को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्लॉक स्तर पर 26 पुरुष व 24 महिला कुल 50 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिले के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री दर्शन सिंह संधु ने जिले के हॉकी के इतिहास के बारे में बताया व एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की आवश्यकता बताई।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नोहर टीम विजेता तथा रावतसर टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में हनुमानगढ़ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नोहर टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के दौरान विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। भोजन, ट्रॉफी व नकद पुरस्कारों की व्यवस्था भामाशाह श्री विजय गोयल व श्री प्रिंस गर्ग द्वारा की गई। 

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, श्री अमित चौधरी, श्री ओम सोनी, श्री विकास गुप्ता, सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह, कर अधिकारी श्री नितिन चुघ एवं श्री अल्पना बिश्नोई, जिला श्रम अधिकारी श्री देवेंद्र मोदी, श्री हिमांशु महर्षि सहित खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post