News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी

अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी

सुरक्षित  उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता थीम पर भादरा में जिला स्तरीय संगोष्ठी 

संगरिया। अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उपभोक्ता संरक्षण समिति संगरिया की ओर से इस विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन 15 मार्च 2026 को डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवपुरा बास, भादरा में किया जायेगा।

समिति के निःशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट दीपू रानी ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण समिति संगरिया की ओर से विगत तीन दशकों से अधिक समय से अपने उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में हनुमानगढ़ जिले में राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन किया जाता है। विगत कुछ वर्षो से संस्था की ओर से यह आयोजन हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न उपखण्ड मुख्यालयों पर किया जा रहा है। जिससे कि सम्पूर्ण जिले में उपभोक्ता जागृति की अलख जग सके। इस क्रम में नोहर, संगरिया, हनुमानगढ़, टिब्बी इत्यादि उपखण्ड पर कार्यक्रम आयोजित हो चुके है और इस वर्ष का अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम भादरा उपखण्ड पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

संस्था के समन्वयक(कार्यक्रम) विनोद धारणियां ने बताया कि इस वर्ष भादरा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के स्थानीय सहभागी आकाशवाणी कलाकार नरेंद्र पाल सिंह बेनीवाल होगें। इस कार्यक्रम में आम उपभोक्ता के साथ-साथ अधिवक्ताओं तथा प्रबुद्ध नागरिकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.