News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद

सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद

राजफेड सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद

हनुमानगढ़ जिले में बनाए 25 खरीद केंद्र, 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन तथा 25 मार्च से शुरू होगी खरीद


हनुमानगढ़। भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो जाने के बाद राजफेड द्वारा रबी-2026 के अंतर्गत सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजफेड के गंगानगर क्षेत्रीय कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से एवं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी।

सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल एवं चना का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राज्य में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन एवं चना की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। 

 सहारण ने बताया कि सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए।

सहकारिता समितियां उप रजिस्ट्रार सहारण ने कहा कि किसान पूर्व की भांति एफएक्यू गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप अपनी फसल क्षेत्र की क्रय-विक्रय अथवा ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे। किसान भाइयों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें। 

राजफेड के क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में समर्थन मूल्य सरसों एवं चना खरीद हेतु क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के स्तर पर 25 केंद्र बनाए गए है। जिनमें 11 केंद्र क्रय विक्रय सहकारी समिति स्तर पर एवं 14 केंद्र ग्राम सेवा सहकारी समिति के स्तर पर बनाए गए हैं। हनुमानगढ़ में 10 लाख क्विंटल सरसों एवं पांच लाख क्विंटल चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है। समर्थन मूल्य खरीद के अंतर्गत प्रति किसान अधिकतम 40 क्विंटल की खरीद की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post