गिलवाला के ग्रामीणों ने गौसेवा के लिए भेंट किया सौ सेवा रथ
गौ सेवा के प्रति अनूठी मिसाल
गाँव गिलवाला के ग्रामीणों ने टिब्बी गौ रक्षा सेवा संस्था को भेंट किया 'गौ सेवा रथ'
टिब्बी। ब्लॉक के गाँव गिलवाला के सेवा भावी ग्रामवासियों ने गौ सेवा के लिए एक अनूठी मिशाल पेश की है। ग्रामीणों ने टिब्बी की श्री कृष्ण गौ रक्षा सेवा संस्था, द्वारा विगत कुछ समय से बेसहारा, बीमार, घायलावस्था के पशुओं के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर संस्था को 'गौ सेवा रथ' भेंट किया है। इस कार्य की सभी गौभक्तों व ग्रामीणों ने सराहना की।
सेवा कार्यों से हुए प्रभावित
खास बात ये है कि श्री कृष्ण गौ रक्षा सेवा संस्था द्वारा पिछले कुछ समय से टिब्बी क्षेत्र में लावारिस, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। संस्था के इसी जज्बे और समर्पण को देखते हुए गिलवाला के ग्रामीणों ने एकजुट होकर संस्था के पास उन बेसहारा पशुओं के लिए कोई संसाधनों की कमी न रहे। उसी कमी को पुरा करने के लिए गौसेवा रथ देने का निर्णय लिया।
विधिवत पूजन के साथ सौंपा
गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गौ माता की आरती की और रथ का विधिवत पूजन किया। इसके बाद गाँव के गणमान्य नागरिकों ने वाहन की चाबियां संस्था के पदाधिकारियों को सौंपी। ग्रामीणों ने कहा:"गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था के युवा जिस प्रकार दिन-रात बेसहारा पशुओं की मदद करते हैं, उसे देखकर हमें लगा कि एक आधुनिक रथ की आवश्यकता है ताकि घायल गोवंश को समय पर इलाज मिल सके।"
संस्था ने जताया आभार
संस्था के सदस्यों ने गिलवाला के समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रथ क्षेत्र में घायल गोवंश के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। इस वाहन की मदद से अब दुर्घटनाग्रस्त गायों को रेस्क्यू करना और उन्हें चिकित्सालय पहुंचाना काफी आसान हो जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मोके पर संस्था के सदस्य गौ सेवक सुरजीत खिचड़, प्रतीक बेनीवाल, जीव रक्षा समिति अध्यक्ष रमन पुनिया, महेश सहारण, विनोद गोदारा, संदीप बिस्नोई, सुमेर मील, गौरी शंकर हुड्डा, सुभाष वर्मा, शौकीन धारणिंया, विष्णु तरङ आदि मौजूद रहे। गौ रथ भेंट करने के पर संपूर्ण गांव गिलवाला का आभार व्यक्त किया

