सखी सेंटर का किया निरीक्षण
सखी सेंटर का किया गया निरीक्षणः- गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया
हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ द्वारा हनुमानगढ़ टाउन स्थित सखी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सखी सेंटर की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संधारित रजिस्टरों का निरीक्षण भी किया गया। वहां की समस्त व्यवस्थाएं सामान्य पाई गई तथा मौके पर सखी सेंटर पर कांउसलर सुमन उपस्थित मिली। जिन्होनें अवगत करवाया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को अस्थायी आश्रम, परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहायता, और विधिक सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जाती हैं एवं उन्हें निःशुल्क भोजन और आवास भी उपलब्ध करवाया जाता है। सखी सेंटर 24’7 संचालित है और कुशल परार्मशदाता, सुरक्षा कर्मी, और हेल्पर सेवाएं प्रदान करते हैं।
