News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान दिवस पर कार्यक्रम

राजस्थान दिवस पर कार्यक्रम

स्वच्छता संकल्प से राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत

जिला कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किया महाराणा प्रताप पार्क के नजदीक श्रमदान




हनुमानगढ़। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में शनिवार को स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम के साथ विभिन्न आयोजनों की शुरुआत हुई। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित सुरेशिया चौकी के पास महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और महाराणा प्रताप सर्किल के आसपास झाड़ू व फावड़ा उठाकर सफाई अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में 30 मार्च, 1949 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन वृहद राजस्थान की स्थापना हुई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसे इस वर्ष 19 मार्च को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली दिवस के आयोजन की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से की गई है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री अमित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छता केवल सड़कों और नालियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हर घर, गली और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ होंगे।

जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू ने कहा कि स्वच्छता से आमजन को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महाराणा प्रताप सर्किल पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ श्री ओ.पी. बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री ओम सोनी व श्री विकास गुप्ता, लेखाधिकारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, डिस्कॉम एसई श्री रिछपाल चारण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह, एसीईओ श्री सुनील छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, महिलाएं और आमजन उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.