एनएसएस विशेष शिविर शुरू
एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों से दिया संदेश
टिब्बी । ब्लॉक की शिक्षण संस्थाओं में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। टिब्बी शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व पीरकामड़िया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एसएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन स्वयं सेवकों ने स्वच्छता, श्रमदान गतिविधियों एवं जागरूकता रैली से संदेश दिया। पीरकामड़िया में प्रथम दिन प्रधानाचार्य विनोद पूनिया ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्वयं से पहले आप' आदर्श वाक्य के साथ स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से जिम्मेदारी, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के गुण विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
वही टिब्बी बालिका स्कूल में विशेष शिविर के प्रथम दिन संस्था प्रधान विजय पाल तवंर, कार्यक्रम प्रभारी रमेश राठौड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती वंदन द्वारा भव्य शुभारम्भ किया। इसके बाद स्वयं सेवको ने समस्त विद्यालय परिसर में साफ सफाई, पेड पौधों को पानी तथा उनकी कटाई-छंटाई तथा सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर स्वय सेवकों ने दूषित जल से संकट को देखते हुए एक रैली निकालकर जल बचाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राध्यापक कैलाश भंडारी ने एनएसएस के इतिहास के बारे में बताते हुए स्वयं सेवको को नशामुक्ति तथा डेगू व मलेरिया के मच्छरो की उत्पत्ति व बचाव के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। प्राध्यापक दलजीत कौर ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ-साथ एनएसएस प्रमाण पत्रों के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में "मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा" थीम पर स्वयंसेवको को जानकारी दी। इस अवसर पर भूपेंद्र कौर, नीलम पाल, नीतू बाला, सुमन रानी, वीना रानी, सुषमा मलेठिया, राजपाल, अरविंदर सिंह, दारा सिंह, प्यारेलाल, मोहन लाल, अशोक कुमार उपस्थित रहे ।
