News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला कारागृह का किया निरीक्षण

जिला कारागृह का किया निरीक्षण

माननीय उच्चतम न्यायालय  द्वारा सुकन्या शांता बनाम भारत संघ के निर्णय की पालना  

जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जिला कलेक्टर, एसपी ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण

हनुमानगढ़। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में श्री तनवीर चौधरी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्री खुशाल यादव जिला कलेक्टर, श्री नरेन्द्र सिंह मीना जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने माननीय उच्चतम न्यायालय की रिट याचिका (सी) संख्या 1404/2023 सुकन्या शांता बनाम भारत संघ में पारित सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में जिला स्तर पर गठित बोर्ड के सदस्यों (प्रशासनिक अधिकारियों सहित) के साथ जिला कारागृह हनुमानगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में एवं जाति, धर्म व सामाजिक स्तर से जुडे भेदभाव के संबंध में वार्ता की गई। बंदियों द्वारा कोई भी समस्या नहीं होना जाहिर किया गया तथा बताया कि सभी के लिए समान सुविधाएं लागू है। इस दौरान कारागृह की बैरकों का भी निरीक्षण किया गया, जेल में साफ-सफाई, स्वच्छता, चिकित्सा व भोजन व्यवस्था की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री तनवीर चौधरी द्वारा अधीक्षक जिला कारागृह को बैरकों व उसमे बने टॉयलेटों में साफ सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर बोर्ड के सदस्यगण डॉ अखिलेश उप जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमति आकाश दीप उपआयुक्त जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, डॉ प्रमोद महाप्रबंधक जिला कृषि विस्तार आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री तनवीर चौधरी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा जिला कारागृह स्थित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया गया।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.