News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मां भद्रकाली मंदिर में प्रथम बार भजन संध्या

मां भद्रकाली मंदिर में प्रथम बार भजन संध्या

देवस्थान विभाग की अनूठी पहल, मां भद्रकाली मंदिर में प्रथम बार किया भजन संध्या का आयोजन

हनुमानगढ़। देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम बार अनूठी पहल कर नवाचार के माध्यम से हनुमानगढ़ के मां भद्रकाली मंदिर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या जागरण का आयोजन किया गया।

भजन संध्या में पंजाब हरियाणा के कलाकारों के साथ-साथ पंजाब हरियाणा से आए बाहरी श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या में विधायक श्री गणेश राज बंसल, श्री अमित सहू, श्री देवेंद्र अग्रवाल, श्री प्रदीप एरी, श्री आशीष पारीक, डॉ भारत भूषण शर्मा, श्री जुगल, श्री युधिष्ठिर गकखड, श्री कमल अग्रवाल, श्री गिर्राज शर्मा, श्री दीपक गोयल, श्री गुलशन भारद्वाज, मैना बाई, श्री प्रेम रतन पारीक, शकुंतला लंबा ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
भजन संध्या में राही एंड पार्टी, पल्स चिल्ड्रन एकेडमी, तथा अनुग्रह सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कलाकार सी. एल. राही, अमरकांत मिश्रा, अमृत स्योता, विक्की म्यूजिकल ग्रुप, सुशील बंसल बांसुरी वादक, कुमार शाहीन, सु घंटेखदेव आर्ट ग्रुप सिरसा, पंडित गिरिराज शर्मा, दीपक गोयल, गुलशन भारद्वाज शकुंतलम संगीत हाउस एवं बाल कलाकार निष्ठा द्वारा नृत्य एवं गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदर्शित कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 

विभाग द्वारा विभिन्न आयोजनों में महाआरती एव अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी करवाये गये। भारत क्लब और महावीर सेवा दल का भी योगदान रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post