News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एसपी ने टिब्बी व तलवाड़ा झील पुलिस थाने का किया निरीक्षण

एसपी ने टिब्बी व तलवाड़ा झील पुलिस थाने का किया निरीक्षण

जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने हरियाणा सीमावर्ती पुलिस थाना टिब्बी और तलवाड़ा झील का किया निरीक्षण 

सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश


हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पुलिस थाना टिब्बी एवं तलवाड़ा का दौरा कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना स्टाफ सदस्यों से संवाद किया और क्षेत्र में होने वाले अपराधों की प्रकृति एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

एसपी मीणा ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि टिब्बी और तलवाड़ा दोनों थाने हरियाणा राज्य की सीमा से सटे हुए हैं जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रों से अपराधियों के आवागमन की संभावना हमेशा बनी रहती है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतरराज्यीय सीमा पर सतर्कता बढ़ाते हुए प्रभावी निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की और पेंडेंसी कम करने के लिए पुराने मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संगरिया वृताधिकारी रमेश माचरा, टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा तथा तलवाड़ा थानाधिकारी जगदीश सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.