News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजसखी मेला 2026

राजसखी मेला 2026

हनुमानगढ़ टाउन के फोर्ट स्कूल ग्राउंड में 'राजसखी मेले' का भव्य शुभारंभ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

हनुमानगढ़। टाउन स्थित फोर्ट स्कूल ग्राउंड में सोमवार से राजसखी मेले का शानदार आगाज हुआ, जो आगामी 29 मार्च तक चलेगा। मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू, श्री प्रदीप एरी, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।  इस मेले में पूरे राजस्थान से आईं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए बेहतरीन उत्पादों की स्टॉल लगाई हैं। 

खरीदारी के साथ-साथ मेले में मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके तहत 24 मार्च को भव्य कवि सम्मेलन, 26 मार्च को बंजारा फ्यूजन बैंड द्वारा सूफी प्रस्तुति और 28 मार्च को पंजाबी व राजस्थानी कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं, जहाँ 499 रुपये की खरीदारी पर बच्चों के लिए फ्री झूले उपलब्ध हैं, वहीं 999 रुपये और 1599 रुपये की खरीद पर ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ का विशेष आकर्षण रहेगा।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post