News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

किशोरी मेले का आयोजन

किशोरी मेले का आयोजन

टिब्बी के केजीबीवी में किशोरी मेले का आयोजन

40 स्टॉल  पर बालिकाओं ने रचनात्मकता और शैक्षणिक कौशल का किया प्रदर्शन 

टिब्बी। शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए गुरुवार को ‘किशोरी मेले’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने खेल खेल में अपनी रचनात्मकता और शैक्षणिक कौशल की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार अरोड़ा, नोडल प्रिंसिपल विजय सिंह तंवर ने रिबन काटकर किया।

40 स्टालों पर बालिकाओं ने अपने रचनात्मक कौशल का किया, खेल खेल में सीखने का मिला अवसर

मेले में टिब्बी ब्लॉक के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने शिरकत की। आकर्षण का मुख्य केंद्र केजीबीवी की कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा लगाई गई 40 से अधिक स्टालें रहीं। इन स्टालों पर बालिकाओं ने विभिन्न विषयों जैसे गणितीय संक्रियाएं, विज्ञान के प्रयोग, सामाजिक विज्ञान, भाषा ज्ञान और व्याकरण पर तैयार किए गए रचनात्मक कृतियों को ‘खेल-खेल में शिक्षा’ थीम पर आधारित रोचक गेम्स और मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच का संचालन प्राध्यापक कैलाश भंडारी ने किया।

‘खेल-खेल में शिक्षा’ थीम पर लगाई स्टॉल 

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश अरोड़ा ने सभी स्टॉल का अवलोकन कर बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और रटने के बजाय सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने इन गतिविधियों को भविष्य में भी अनवरत जारी रखने पर जोर दिया। वही मेले में अवलोकनकेनलिय आने वाले विद्यार्थियों व अतिथिगणों ने अपने ज्ञान को परखा। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ अध्यापक सुषमा मलेठिया, अरविंदर सिंह, वीना रानी, सुमन बाला, कंप्यूटर अनुदेशक प्यारेलाल वर्मा और मोहन लाल, केजीबीवी की प्रधानाध्यापिका पूनम पूनिया के नेतृत्व में स्टाफ सदस्य सुनीता रानी, मंजूबाला, संदीप पाल, डिंपल शर्मा और हरप्रीत कौर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी रमेश राठौड़ ने स्वयंसेविकाओं की टीम के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन किया।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.