News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

पीरकामड़िया में जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में सुनी परिवेदनाएं

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्कूल और मिनी बैंक का किया निरीक्षण

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए गुरुवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। यह जनसुनवाई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई। 

टिब्बी के पीरकामड़िया ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुना। उन्होंने परिवेदनाओं के तत्काल निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। 

जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने इस मौके पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पशु चिकित्सालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहकारी समिति के मिनी बैंक का भी  निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर चिकित्सालयों के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर आवेदकों को रसीद देने की व्यवस्था की गई तथा सभी प्रकरणों को तीन दिन के भीतर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर टिब्बी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, तहसीलदार श्री हरीश टाक सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। 




__

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.