News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

फागोत्सव का आयोजन

फागोत्सव का आयोजन

विशेष आवश्यकता वाले बच्चे प्रतिभा में कम नहीं: जिला कलेक्टर

हनुमानगढ़। नवज्योति मूक बधिर विद्यालय की ओर से रविवार को जंक्शन स्थित सारस्वत भवन में फागोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, रिटायर्ड आईजी श्री गिरीश चावला, श्री प्रदीप ऐरी, श्री आशीष पारीक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. विक्रम सिंह शेखावत, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री प्रेमाराम तथा सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, श्री देवेंद्र शर्मा मौजूद रहें। 

कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे किसी भी मायने में सामान्य बच्चों से कम नहीं। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और प्रोत्साहन मिलने पर ये बच्चे समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.