News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

“हनुमानगढ़ हाट एंड क्राफ्ट” इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ

“हनुमानगढ़ हाट एंड क्राफ्ट” इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ

राजीविका स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए “हनुमानगढ़ हाट एंड क्राफ्ट” डिजिटल चैनल का शुभारंभ

हनुमानगढ़। जिले में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सऐप चैनल “हनुमानगढ़ हाट एंड क्राफ्ट” का शुभारंभ किया गया।

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा राजसखी मेला प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, जिला परियोजना प्रबंधक श्री वैभव अरोड़ा, राजीविका स्टाफ एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाए भी मौजूद रहीं।

इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सऐप चैनल पर हनुमानगढ़ जिले के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की विस्तृत कैटलॉग उपलब्ध कराई गई है। इनमें शहद, लकड़ी के खिलौने, लोहे के बर्तन, जूट से बने उत्पाद, मसाले, दलिया आदि शामिल हैं। इच्छुक उपभोक्ता क्यूआर कोड के माध्यम से चैनल से जुड़कर उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा सीधे ऑर्डर भी कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि यह डिजिटल पहल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रचार एवं विक्रय के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगी। साथ ही, आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराने का यह एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्लेटफॉर्म पर जिले के अन्य उत्पाद भी जोड़े जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.