News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2025 फसल का क्लेम जारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2025 फसल का क्लेम जारी

हनुमानगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2025 फसल का 108.56 करोड़ रुपए का क्लेम जारी


हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत खरीफ-2025 में प्राकृतिक आपदाओं एवं कीट-रोग से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिले के किसानों को 108.56 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम का भुगतान किया जा रहा है। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि जिले में फसल क्षति के आकलन के बाद बीमा क्लेम का निर्धारण कर लिया गया है। योजना का लाभ उन सभी पंजीकृत किसानों—चाहे ऋणी हों या गैर-ऋणी—को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ 2025 में फसल बीमा कराया था। इससे प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई में राहत मिलेगी।

कृषक अपने बीमा दावे की स्थिति की जानकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘फार्मर कॉर्नर’ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर भी जानकारी ली जा सकती है।संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह भुगतान किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और आगामी खेती के लिए उन्हें वित्तीय मजबूती प्रदान करेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.