ब्लॉक स्तरीय मेधा-रत्न सम्मान समारोह
टिब्बी मे राजकीय विद्यालयों की प्रतिभाओं के लिए मेघा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन
बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उत्कृष्ट परिणाम के लिए संस्था प्रधान व विषयाध्यापक को किया सम्मानित
टिब्बी। ब्लाॅक के राजकीय विद्यालय की बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए मेधा-रत्न सम्मान समारोह मंगलवार को शहर के अम्बेडकर भवन के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी कार्यालय टिब्बी के तत्वावधान में प्रवेशोत्सव अभियान के अन्तर्गत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 विद्यार्थियों, कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड की दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम अर्जित करने वाले 20 संस्था प्रधानों तथा 11 विषयाध्यापक जिनके विषय में विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा ऐसे विद्यालय जिन्होंने किसी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये उन्हें सम्मानित किया गया।
![]() |
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कडे़ला, मुख्य अतिथि भामाशाह रघुवीर चाहर, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार हरीश कुमार टाक, जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बठला, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सुनीता भटेजा, डाईट प्रधानाचार्य मनोहर लाल बिस्सु, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर सहू व प्रेम दूधवाल, एसीबीईओ कृष्ण सिद्ध, महंगा सिंह, कुलवंत सुथार, दिनेश अग्रवाल, सूरजीत खीचड़, मुख्य ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रितिका पारीक, सुरेन्द्र पारीक, सुखदेव सिंह काॅलेज प्राचार्य सुभाष सोनी मौजूद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राउप्रावि 6 जीजीआर तथा केजीबीवी टिब्बी की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लाॅक सीएमएचओ द्वारा डॉ.रितिका पारीक द्वारा संस्था प्रधानों, अभिभावको को 14 वर्ष तक की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कडे़ला द्वारा प्रवेशोत्सव, एचपीवी वैक्सीनेशन, वृक्षारोपण हेतु जागरूक किया। विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार हरीश कुमार टाक द्वारा मेधा-रत्न जैसे कार्यक्रम को उल्लेखनीय बताया इससे निःसंदेह विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा। डाईट प्रधानाचार्य मनोहरलाल बिस्सु द्वारा कैरियर काउंसलिंग के संदर्भ में जागरूक किया। अतिरिक्त ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी संगरिया द्वारा उक्त कार्यक्रम की सराहना करते हुये विद्यार्थियों को प्रात्साहित किया।
मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम का आयेाजन एक टीम वर्क का परिणाम बताया गया तथा इस हेतु ब्लाॅक कार्यालय की टीम, एसीबीईओ रोहिताश चुघ, प्रधानाचार्य जगदीश भाटी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, उमेश शर्मा, निरंजन शर्मा, विजेन्द्र डूडी, भीम गिल का योगदान सराहनीय रहा। मंच का संचालन प्रधानाचार्य कृष्णा चौधरी, निरंजन शर्मा, भंवरलाल शर्मा ने किया।





