नगरीय निकाय चुनाव 2026
नगरीय निकाय चुनाव-2026: मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित,
7 अप्रैल तक करें दावा-आपत्ति
हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद हनुमानगढ़ की निर्वाचक नामावली का प्रारूप 24 मार्च, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। यह सूची विधानसभा निर्वाचक नामावली (अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2025) के आधार पर तैयार की गई है। निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन या आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वे अपने संबंधित वार्ड के मतदान केंद्र पर निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर परिषद) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट श्री मांगीलाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम की पुष्टि अवश्य कर लें। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
.jpg)