News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम

जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाए

जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुई 32 परिवेदनाएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

हनुमानगढ़। राज्य सरकार आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर संवेदनशील है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाए सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने 32 से अधिक परिवेदनाओं को सुना और अधिकतर प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया। जनसुनवाई में अधिकतर मामले रास्ता अवरुद्ध होने, अतिक्रमण और अवैध नाकों से जुड़े हुए आए। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। 

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि रास्ते और अवैध नाकों के प्रकरणों को 15 दिन में प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए और सीमाज्ञान प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और जहाँ आवश्यक हो, वहाँ पुलिस जाब्ता सहित रास्ते को खुलवाया जाए। जिला कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय एवं उपखंड अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगली जनसुनवाई से पूर्व, पूर्ववर्ती सुनवाई के सभी प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में आमजन ने रास्ते खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, अवैध नाकों पर कार्रवाई सहित पंचायतीराज, राजस्व एवं जल संसाधन विभाग से संबंधित अधिकतर परिवाद सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त परिवादियों को वास्तविक राहत प्रदान करने का प्रयास करें।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर सहित एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, एसडीएम श्री मांगीलाल, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, नगरपरिषद् आयुक्त श्री सुरेन्द्र यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

---

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post