News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सरकारी स्कूल के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रतिभाओं का सम्मान, जताई खुशी

सरकारी स्कूल के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रतिभाओं का सम्मान, जताई खुशी

डबली खुर्द के सरकारी स्कूल की कक्षा 12 वीं कला वर्ग का रहा उत्कृष्ट परिणाम, 

15 विद्यार्थियो के 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 

43 में से 42 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 


टिब्बी। प्रतिभाएं अगर मन में कुछ कर गुजरने की ठान ले तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकती है। ऐसा ही कर दिखाया है  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने। ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबली खुर्द कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत व शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। खास बात ये भी रही कि विद्यालय के कुल अध्ययनरत 43 विद्यार्थियो में से 42 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। वही विद्यालय की छात्रा गायत्री पुत्री गोपीराम 95 प्रतिशत से प्रथम, रवीना पुत्री रामप्रताप 90.80 द्वितीय तथा संजय पुत्र रणवीर 88.8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 

उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियो का किया सम्मान, रैली निकालर मनाई खुशी

प्राचार्य सतीश कुमार एवं जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के 15 परीक्षार्थीयों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। जिसमें सीता ने 88.2, अनुराधा 88, मनीषा 88, विशाल 87.4, रीना 86.4, सुदेश 85, अशोक 84.4, रचना 84.6, विनोद कुमारी 84.2, रीना 81.8, विकास 81.8, जिया 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।  प्रतिभावान विद्यार्थियों का विद्यालय प्रशासन द्वारा माला एवं साफा पहना कर सम्मान किया एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उत्कृष्ट परिणाम रहने पर ढोल नगाड़ों एवं संगीत की मधुर ध्वनि पर विद्यार्थियो में सरकारी स्कूल चलो गीत पर नृत्य कर मुख्य आकर्षण रहा।  इसके पश्चात गुलाल उड़ाकर, गांव में रैली निकाली। विद्यार्थियों,अध्यापकों ओर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

शिक्षकों व विद्यार्थियो की निरंतर कड़ी मेहनत से मिली सफलता, उज्जवल भविष्य के लिए की कामना

प्राचार्य श्री सतीश कुमार ने बताया कि  विद्यार्थियों ओर अध्यापकों की निरंतर कड़ी मेहनत के दम पर विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम रहा है ।जिसके लिए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए  उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की मेहनत ओर परीक्षा तैयारी के समय शिक्षकों द्वारा बनाई गई रणनीति ओर लग्न की ओर ध्यान आकर्षित किया।। इस अवसर पर उप प्राचार्य श्रीमती कृष्णा, प्राध्यापक भूप सिंह पूनिया, सुशील कुमार, वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार, लाली बाई, मोटाराम, रवींद्र, शेराराम एवं अध्यापक उदाराम, पूर्णराम, नत्थूराम, सारिका, आशा, ममता, शंकरलाल, संदीप कुमार एवं मंगतूराम आदि उपस्थित रहे। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.