News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान हाई कोर्ट पीठ जयपुर न्यायाधिपति का हनुमानगढ़ आगमन

राजस्थान हाई कोर्ट पीठ जयपुर न्यायाधिपति का हनुमानगढ़ आगमन

राजस्थान हाई कोर्ट पीठ जयपुर न्यायाधिपति ने जिला मुख्यालय के न्यायालयों का किया निरीक्षण

ई-सेवा केन्द्र तथा गवाह बयान केन्द्र का किया लोकार्पण

हनुमानगढ़ माननीय न्यायाधिपति श्रीमती शुभा मेहता, राजस्थान उच्च न्यायालय, पीठ जयपुर के हनुमानगढ़ पधारने पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात हनुमानगढ़ मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय परिसर में नवस्थापित ई-सेवा केन्द्र तथा अति संवेदनशील गवाह बयान केन्द्र (VWDC) का लोकार्पण किया गया। नवस्थापित ई-सेवा केन्द्र एक वन-स्टॉप सेंटर हैं, जो वकीलों और वादियों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य न्याय तक पहुंच आसान बनाना और केस से जुड़ी जानकारी, ई-फाइलिंग, और ऑनलाइन भुगतान जैसी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध करवाकर कागजी कार्रवाई और समय की बचत करना है। इसी प्रकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अति संवेदनशील गवाह बयान केन्द्र (VWDC) स्थापित किया गया है जो कि एक सुरक्षित, सौम्य और बाधा-मुक्त स्थान है, जिसे बच्चों, यौन अपराध पीड़ितों और बुजुर्गों जैसे कमजोर गवाहों के बयान बिना किसी डर या दबाव के दर्ज करने के लिए बनाया गया है, यहाँ अभियुक्त गवाह को नहीं देख पाता, जिससे गवाह निडर होकर गवाही दे सकता है। लोकार्पण के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री तनवीर चौधरी, पारिवारिक न्यायाधीश श्री अशोक कुमार टाक, विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण श्री पृथ्वी पाल सिंह, विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो प्रकरण श्री दीपक सोनी, विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी प्रकरण डॉ. सरिता स्वामी सहित हनुमानगढ़ मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष बार संघ श्री रोहित खीेची बार संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण के साथ शामिल रहे। 

इसके अतिरिक्त माननीय न्यायाधिपति द्वारा हनुमानगढ़ न्यायाक्षेत्र के समस्त मुख्यालयों के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें माननीय द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण को प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण कर न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को कम करने हेतु निर्देशित किया गया।   

हनुमानगढ़ न्यायक्षेत्र के संगरिया मुख्यालय पर भी माननीय न्यायाधिपति  द्वारा न्यायालयों का निरीक्षण किया गया एवं न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री बलवंत भारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, श्री सुजीत कुमार तंवर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री सोनाक्षी पाण्डेय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा श्री नवीन सेठी अध्यक्ष बारसंघ अपने पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण के साथ उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post