गेहूं खरीद को लेकर बैठक
गेहूं खरीद को लेकर बैठक, स्लॉट बुकिंग व भुगतान व्यवस्था पर चर्चा
हनुमानगढ़। शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार द्वारा सचिव, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं मंडी सचिव के साथ वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित कर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में स्लॉट बुकिंग प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि किसान निर्धारित समयावधि में अपना गेहूं मंडी में ला सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। स्लॉट बुकिंग के बाद किसान 8 से 12 दिनों के भीतर अपनी उपज मंडी में लेकर आ सकते हैं।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि किसानों द्वारा लाए गए गेहूं का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। सीमावर्ती राज्यों से अवैध आवक रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एसडीएम स्तर पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। साथ ही मंडी में बारदाना उपलब्ध है तथा आवश्यकता अनुसार इसकी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने एजेंसियों के कार्मिकों, हैंडलिंग एवं ट्रांसपोर्ट एजेंटों को मंडी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं एफसीआई को गेहूं उठाव के बाद भंडारण के लिए पर्याप्त गोदाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
.jpg)