दिव्यांगो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र व रियायती यात्रा रोडवेज स्मार्ट कार्ड का वितरण
8 दिव्यांग को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, 20 को रियायती रोडवेज यात्रा स्मार्ट कार्ड किए वितरित,
दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति का जताया आभार
हनुमानगढ़। उपखंड अधिकारी मांगीलाल सुथार एवं जिला चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंकरलाल सोनी के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं रोडंवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ दिलवाया। समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने वो उनकी सेवा भावना के उद्देश्य से गुरुवार को जिला चिकित्सालय में डबलीराठान, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, टिब्बी, संगरिया सहित अन्य क्षेत्र में विभिन्न श्रैणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 08 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करवाकर लाभान्वित किया।
जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. विकास चौधरी एवं डॉ.गोरव नैन, मेडिसिन एमडी डॉ.राकेश कुमार फगेड़िया एवं डॉ.अजय कुमार जुनेजा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.भालसिंह गोदारा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.संदीप सिहाग एवं डॉ.आदित्य जैन की टीम द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 08 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया। वहीं समिति द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के 20 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया।
इस मौके पर डबलीराठान नायब तहसीलदार रणवीर फूले ने समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं उनकी टीम द्वारा दिव्यांगों व वृद्धजनों की निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यो की सराहना की। समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस पुनीत कार्य में जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगीड़ एवं हेल्पर अशोक कुमार शर्मा, अधिवक्ता हरमीत बलजोत, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 05 एसटीबी अध्यापिका प्रवीण कौर,समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली एवं समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा, जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।

