News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर बैठक

पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर बैठक

पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर बैठक, 

औद्योगिक व होटल सेक्टर हेतु तय हुआ कोटा

हनुमानगढ़। मध्य-पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर एलपीजी एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के लिए गैस आपूर्ति के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए।

निर्णय अनुसार औद्योगिक उपभोक्ताओं को उनकी औसत मासिक खपत का 40 प्रतिशत तथा होटल एवं रेस्टोरेंट्स को 60 प्रतिशत गैस की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही औद्योगिक श्रमिकों को प्रति श्रमिक अधिकतम 5 किलो के दो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में कोयले के उपयोग पर भी जोर दिया गया। उद्यमियों को आवश्यकता अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड से ई-ऑक्शन के माध्यम से मांग दर्ज कराने के लिए कहा गया, ताकि भारत सरकार से अतिरिक्त आवंटन के लिए अनुरोध किया जा सके। महाप्रबंधक श्री आकाशदीप ने इस संबंध में जानकारी दी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.