News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रतिभा सम्मान समारोह व प्रवेशोत्सव जागरूकता रैली का आयोजन

प्रतिभा सम्मान समारोह व प्रवेशोत्सव जागरूकता रैली का आयोजन

बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही प्रतिभाओ का किया सम्मान तथा प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन

टिब्बी । ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुलचंद्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह तथा व प्रवेशोत्सव अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम मे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम की कक्षा 10 और 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा कक्षा 5 और 8 में A ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साफा तथा माला पहनाकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया। व प्रवेशोत्सव अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली को ग्राम प्रशासक श्री विनोद जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इस रैली में प्रधानाचार्य यशपाल सिंह बराड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों, अभिभावक ग्रामवासियों तथा विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया रैली का गांव में कई जगह स्वागत किया गया।

बोर्ड कक्षाओं का रहा उत्कृष्ट परिणाम 

खास बात ये भी रही कि कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिसमें कक्षा 12 में कुल 16 विद्यार्थियों में से 13 प्रथम श्रेणी 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए । छात्रा विजेता पुत्री सुभाष ने 93.20 प्रतिशत अंक से प्रथम, सिमरन पुत्री तुलछाराम ने 86.20 प्रतिशत अंक से द्वितीय तथा आरती पुत्री सुरेश कुमार ने 85.60 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा 10 में कुल सत्रह विद्यार्थियों में से दस विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जन्नत पुत्री अमरजीत ने 87.60  प्रतिशत अंक से प्रथम, खुशी पुत्री दौलत राम 84.67 प्रतिशत से द्वितीय तथा लक्ष्मी पुत्री मदनलाल ने 81.83 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में 20 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थी व कक्षा 5 में 14 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थी ए ग्रेड से उत्तीर्ण हुए । वही 5 छात्राओं का बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार तथा 6 छात्रों का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ | प्रधानाचार्य ने समस्त ग्राम वासियों तथा अभिभावकों को धन्यवाद दिया तथा प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विद्यालय से प्रवेश करवाने के लिए प्रोत्साहित किया इस मौके पर सुभाष चंदौरा, गुरविंदर सिंह,भीम सिंह ,अमरजीत, बनवारी भांभू आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.