News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मेहरवाला में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

मेहरवाला में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

मेहरवाला में मेधावी विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में चयनित युवाओं व खिलाड़ियों का किया सम्मान

टिब्बी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहरवाला के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले मेधावी विद्यार्थियों, पिछले एक वर्ष में सरकारी सेवा में चयनित युवाओं एवं उत्क खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सहारण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि श्री विकास गुप्ता (जिलाध्यक्ष, स्काउट गाइड), श्री जगदीश गोदारा (थाना प्रभारी, तलवाड़ा) एवं श्री हेतराम वर्मा (भाजपा पूर्व जिला मंत्री) ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बनवारी लाल सिहाग ने की  कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री अनिल जी मूंड द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाओं को सम्मान प्रतीक श्री सुखमनी शांति सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट, नुकेरा के अध्यक्ष डॉ. राकेश सहारण ने प्रदान किए। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा विद्यालय की ओर से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री सुनील घोटिया (जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा) सहित ग्राम पंचायत मेहरवाला के  प्रशासक पृथ्वीराज मेहरड़ा, गौशाला अध्यक्ष आदराम कासनियां, गुरुद्वारा साहिब अध्यक्ष कौर सिंह भोपाल, पीएम श्री विद्यालय अध्यक्ष कृष्णलाल गोदारा एवं भामाशाह रेडाराम बुडानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन व उपप्रधानाचार्य गीता सिहाग ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.