नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए तैराकी/गोताखोरी परीक्षण 16 अप्रैल को
हनुमानगढ़। नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण हेतु स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 7 से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण (800 मीटर दौड़) सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन आगामी चरण के लिए किया गया।
अब होगा तैराकी एवं गोताखोरी का परीक्षण
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल उन अभ्यर्थियों के लिए, जिन्होंने आवेदन के दौरान तैराकी/गोताखोरी की विशेष योग्यता दर्शाई है, उनका विशेष कौशल परीक्षण 16 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
समय व स्थान
सभी पात्र अभ्यर्थियों को 16 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:00 बजे नागरिक सुरक्षा कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर हनुमानगढ़ में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी इस परीक्षण में भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है और तैराकी/गोताखोरी में योग्यता दर्शाई है। निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा, अन्यथा अभ्यर्थी आगामी चयन प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं।
.jpg)