News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से से होंगे सम्मानित यातायात प्रभारी चिंदा

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से से होंगे सम्मानित यातायात प्रभारी चिंदा

यातायात प्रभारी अनिल चिंदा होंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

हनुमानगढ़। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में यातायात प्रभारी श्री अनिल चिंदा को “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।

विशेष उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक” इस वर्ष पूरे राज्य में केवल 6 पुलिस कर्मियों को ही प्रदान किया जा रहा है, जिससे इसकी गरिमा और भी बढ़ जाती है। ऐसे में श्री अनिल चिंदा का चयन हनुमानगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है।

राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पदक उन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने लगभग 20 वर्षों की बेदाग सेवा के दौरान असाधारण कर्तव्यपरायणता, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों। साथ ही, ईमानदारी, अनुकरणीय सेवा और समाज के प्रति विशेष योगदान के माध्यम से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई हो।

गौरतलब है कि श्री अनिल चिंदा को पूर्व में भी “उत्तम सेवा पदक”, “अति उत्तम सेवा पदक” एवं “सर्वोत्तम सेवा पदक” से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाता है।

हनुमानगढ़ में उनके द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। उनके प्रयासों से शहर में यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।  अनिल चिंदा पूर्व में हनुमानगढ़, गंगानगर एवं बीकानेर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.