News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जाखड़ावाली और मालारामपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने क्वालिटी सर्टिफाइड

जाखड़ावाली और मालारामपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने क्वालिटी सर्टिफाइड

हनुमानगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती: दो और पीएचसी को एनक्यूएएस प्रमाणन

जाखड़ावाली और मालारामपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने क्वालिटी सर्टिफाइड

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखड़ावली और आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालारामपुरा को सफलतापूर्वक प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जिले में 47 चिकित्सा संस्थान क्वालिटी सर्टिफाइड थे, वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी जाखड़ावाली  और आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालारामपुरा के प्रमाणित होने से अब यह संख्या बढ़कर 49 हो गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस के अंतर्गत नेशनल सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थानों को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ को बधाई दीं।

एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रमाणन प्रक्रिया में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा, जिला क्वालिटी टीम सदस्य आयुष्मान नेशनल असेसर एवं नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा, फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, बीपीओ कृष्ण टाक, सीएचओ संजय सिराव सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि  संस्थान आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखड़ावाली के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र गुर्जर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालारामपुरा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. गोपाल कृष्ण एवं दोनों संस्थानों के  समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा सका।

डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि एमजीएम जिला अस्पताल सहित जिले के कुल 49 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाइड होकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में जिले की नई पहचान बना रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगरिया ने मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रमाणन हासिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़, उप जिला चिकित्सालय नोहर, सीएचसी रावतसर एवं पीएचसी खोथावाली के साथ साथ 5 उप स्वास्थ्य केंद्रों के  सर्टिफिकेशन अवधि पूर्ण होने के कारण वर्तमान में रिसर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.