NEET (UG)-2026 परीक्षा के लिए जिला पुलिस प्रशासन मुस्तैद
NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन हेतु जिला पुलिस ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
![]() |
हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय पर 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थियों एवं आमजन के लिए निम्नलिखित आदेश जारी किए गए हैं:
परीक्षा विवरण: दिनांक: 3 मई 2026समय: दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक (एक पारी)केंद्र संख्या: जिला मुख्यालय (हनुमानगढ़ जंक्शन-टाउन) पर कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मुख्य दिशा-निर्देश:
1. प्रवेश संबंधी अनिवार्य नियम:
सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा एग्जाम हॉल में प्रवेश संबंधी दिए गए समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने साथ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि), निर्धारित प्रवेश-पत्र (Admit Card) तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित रहेगा।
2. गहन सुरक्षा जांच (Frisking):
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन तकनीकी एवं शारीरिक जांच की जाएगी।
किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच), पाठ्य सामग्री एव अन्य निषिध सामग्री परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
3. सख्त कानूनी प्रावधान (अधिनियम 2022) एवं सावधानी:
परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग या नकल की रोकथाम हेतु 'राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022' के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
4. कानून, शांति एवं यातायात व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार के बाहर अभ्यर्थियों के परिजनों या अन्य अनावश्यक व्यक्तियों का एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात एवं पार्किंग: अभिभावकों से अनुरोध है कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें ताकि जाम की स्थिति न बने और परीक्षार्थियों को असुविधा न हो।
सुरक्षा हेतु तैनात उड़न-दस्तों (Flying Squads) द्वारा केंद्रों और स्ट्रोंग रूम की निरंतर निगरानी एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाएगी।
भ्रामक प्रचार एवं नकल गिरोह से सावधान:
परीक्षा के नाम पर पेपर दिलाने या अनुचित मदद करने का झांसा देने वाले ठगों से सावधान रहें। पुलिस की इन पर पैनी नजर है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें। हनुमानगढ़ पुलिस समस्त परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
