सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में होंगे विविध धार्मिक आयोजन
हनुमानगढ़। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के अवसर पर 11 मई, सोमवार को जिले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन ईस्वी 1026 में हुए आक्रमण के 1000 वर्ष तथा वर्ष 1951 में सोमनाथ मंदिर के पुनः उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 9 बजे से पूजन, रूद्राभिषेक, श्रृंगार, भजन-कीर्तन, सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से दिखाया जाएगा। आयोजन के दौरान शिवालयों में परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन भी होगा, जिसमें द्वादश ज्योतिर्लिंगों की जानकारी दी जाएगी तथा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अखंड आस्था के 1000 वर्ष” विषय पर चर्चा की जाएगी।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओम प्रकाश ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ स्थित श्री सदाशिवजी मंदिर तथा हनुमानगढ़ टाउन में सनातन धर्म महावीर दल द्वारा आयोजित किया जाएगा। आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
.jpg)