News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जनगणना-2027

जनगणना-2027

जनगणना के लिए हनुमानगढ़ में सुपरवाइज़र्स व प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

1 से 9 मई तक चलेगा प्रथम चरण, स्वगणना पर विशेष जोर

हनुमानगढ़। जनगणना-2027 को सुचारू, सटीक और त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को हनुमानगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र के सुपरवाइज़र्स (पर्यवेक्षकों) और प्रगणकों के प्रथम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना एवं उपखंड अधिकारी श्री मांगी लाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने जनगणना के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं और विकास की आधारशिला होते हैं, इसलिए इसे पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

प्रशिक्षण में 1 मई से 15 मई तक चलने वाली ‘स्वगणना (Self-Enumeration)’ प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने प्रगणकों और सुपरवाइज़र्स को निर्देश दिए कि वे आमजन को जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना डेटा दर्ज करने के लिए प्रेरित करें, जिससे प्रक्रिया तेज और त्रुटिरहित हो सके। इसके बाद फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों को प्रपत्र भरने की विधि, तकनीकी प्रक्रियाओं और फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रथम प्रशिक्षण सत्र 1 मई से 9 मई 2026 तक संचालित होगा।इस अवसर पर श्री हरीश सारण, श्री राजेन्द्र सोनी, श्री केवल कृष्ण सहित फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक और सुपरवाइज़र उपस्थित रहें।



__

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.