स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून तक बढ़ाई
स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 06 जून तक कर सकेंगे आवेदन
टिब्बी। राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. पार्ट प्रथम (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 06 जून 2026 कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष के लिए कुल 200 सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य तथा दर्शनशास्त्र जैसे विषयों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से ई-मित्र केंद्रों के जरिए की जाएगी। अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन 09 जून 2026 को किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके पश्चात प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 15 जून 2026 को जारी की जाएगी। वरीयता सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा।
प्राचार्य/प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया है, ताकि प्रवेश संबंधी किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
आवेदन के लिए विद्यार्थियों को एसएसओ आईडी, आधार कार्ड/जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, व्हाट्सएप मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी, 10वीं व 12वीं की अंकतालिकाएं तथा पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर उच्च शिक्षा का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
संपर्क सूत्र :
प्राचार्य/प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र – 9887089362
प्रवेश नोडल कर्मचारी :
श्री मुकेश कुमार – 9799645803
श्री विनोद कुमार – 9166907152
श्री संदीप कुमार – 9660455036
