वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान
’’वंदे गंगा अभियान में जल संरक्षण की शपथ दिलवाई’’
हनुमानगढ़। प्रदेश में 25 मई से 5 जून तक ’’वंदे गंगा’’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 चलाया जा रहा है। जिसके तहत ’’जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है’’ के भावों को आत्मसात करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओ. पी. बिश्नोई द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई एवं अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।
जिला परिषद के प्रांगण में ’’वंदे गंगा’’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, जल का अपव्यय नहीं करने, वर्षा जल संरक्षण की प्रतिज्ञा करवाई। इसी के साथ पारम्परिक जल स्त्रोतों यथा कुआं, बावड़ी, जोहड़ के संरक्षण एवं पुनर्जीवित करने, प्लास्टिक मुक्त अभियान, हरियालो राजस्थान अभियान में सहयोग करने की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी(ग्रा.) श्री सुनील छाबड़ा, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी(पंरा.) श्री देशराज, सहायक अभियंता श्री मदन कुमार, श्री जुल्फीकार सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।


