News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हनुमानगढ़ जिले में बनेंगे 7 खेल मैदान में खेल बुनियादी ढांचे का होगा विकास

हनुमानगढ़ जिले में बनेंगे 7 खेल मैदान में खेल बुनियादी ढांचे का होगा विकास


हनुमानगढ़ जिले में बनेंगे 7 खेल मैदान, खेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट स्वीकृत

हनुमानगढ़, रावतसर, टिब्बी और पीलीबंगा क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को विशेष रूप से मिलेगा बढ़ावा

हनुमानगढ़। जिले में खेलों के समग्र विकास और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला खेल उत्थान योजना के तहत जिले को खेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इस राशि से जिले के प्रमुख खेल केंद्रों एवं विद्यालयों में इंडोर हॉल, रनिंग ट्रैक और शेड सहित आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। योजना के अंतर्गत हनुमानगढ़, रावतसर, टिब्बी और पीलीबंगा क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर काम प्रारंभ किया जाएगा। हनुमानगढ़ के राजीव गांधी स्टेडियम में इंडोर हॉल एवं मल्टीपरपज शेड के लिए 1.60 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं अन्य स्थानों पर भी स्टेडियम, कोर्ट और खेल मैदानों के विकास के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। इससे पूर्व भी जिला परिषद द्वारा 116 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 95 ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपने गांव में ही खेल अभ्यास की सुविधाएं मिल रही हैं।

जिला परिषद के अधिकारियों ने बताया कि खेल मैदानों के विकास से न केवल खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर भी प्रोत्साहन मिलेगा। खेल, शिक्षा, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों को गलत संगत से दूर रखकर उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी और वे अपने परिवार तथा जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.