सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
तथागत बुद्ध जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों को किया सम्मानित
टिब्बी। अंबेडकर भवन टिब्बी में धम्म भूमि शाखा टिब्बी द्वारा रविवार को तथागत बुद्ध जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के पश्चात गत माह अंबेडकर जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। परिणामों के अनुसार कक्षा 5 में पायल, कक्षा 6 में अंचल, कक्षा 7 में प्रिंस एवं गौरव, कक्षा 8 में अनुराज, कक्षा 9 में मुस्कान, कक्षा 10 में ज्योति, कक्षा 11 में जिज्ञासा तथा कक्षा 12 में राहुल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में वीरेंद्र ने तृतीय, ऐश्वर्या ने द्वितीय तथा सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अंबेडकर नवयुवक संघ टिब्बी के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, प्रभुराम, विनोद बौद्ध, एमडी पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वर्मा तथा कुलवंत सिंह सुथार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
परीक्षा प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि अगली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी 25 जून 2026 तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
