News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

समाज सेवा शिविर से विद्यार्थियों में सेवा एवं सहयोग की भावना को किया सुदृढ़

समाज सेवा शिविर से विद्यार्थियों में सेवा एवं सहयोग की भावना को किया सुदृढ़

15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का हुआ समापन

विद्यार्थियों ने दी सामाजिक सरोकारों की मिसाल




टिब्बी। ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस मौके पर योगा, साफ सफाई, पौधारोपण कर सेवा भावना का संकल्प लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, जनजागरूकता, वृक्षारोपण, बर्ड फीडिंग, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जागरूकता रैलियों तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों द्वारा अवकाश के दिनों में किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा शिविर का सफल संचालन इस बात का प्रमाण है कि देश का भविष्य सक्षम एवं संस्कारित हाथों में है।

कार्यक्रम में शिविर प्रभारियों एवं विद्यालय स्टाफ की विशेष प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सभी ने सराहना की गई। 

समापन समारोह में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर ने उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामुदायिक सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिविर प्रभारियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज हित में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.