News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गेहूं खरीद कोटा बढ़ाने की मांग

गेहूं खरीद कोटा बढ़ाने की मांग

विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में गेहूं खरीद कोटा बढ़ाने की मांग

श्रीगंगानगर। सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में गेहूं खरीद की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए दोनों जिलों के लिए गेहूं खरीद लक्ष्य में वृद्धि की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार हुई है, लेकिन खरीद लक्ष्य वास्तविक उत्पादन एवं संभावित आवक की तुलना में कम है। खरीद लक्ष्य कम होने से मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं।

 उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों एवं अनुमानित उत्पादन के अनुसार जिले में लगभग 8.29 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए था, जबकि वर्तमान में केवल 5.16 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य स्वीकृत किया गया है। इसी तरह हनुमानगढ़ जिले में लगभग 8.62 लाख मीट्रिक टन खरीद आवश्यकता के मुकाबले मात्र 7.27 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों के गेहूं खरीद कोटे में वृद्धि की जाए। कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित बोनस योजना का पूर्ण लाभ मिले। खरीद केंद्रों पर आ रही तकनीकी, पोर्टल एवं व्यवस्थागत समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। किसानों की सुविधा हेतु खरीद प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं उचित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.