15 दिवसीय समाज सेवा शिविरों का शुभारंभ
विद्यालयों में समाज सेवा शिविरों का शुभारंभ
विद्यार्थियो ने श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
टिब्बी। ब्लॉक के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान पंद्रह दिवसीय समाज सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को टिब्बी के एमजीजीएस, 4 केएसपी, सिलवाला कलां, चंदूरवाली व सलेमगढ़ मसानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ हुआ। जिसमें विद्यार्थियो ने उत्साह से भाग लेते हुए श्रमदान कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण के आदर्शो को जीवन में उतारने का संदेश दिया।
टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रधानाचार्य जगदीश कुमार के मार्गदर्शन में शिविर के प्रथम दिन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों ने प्रथम दिन की शुरुआत की। सार्वजनिक स्थल की सफाई, पौधारोपण, पौध संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज, सामूहिक श्रमदान की गतिविधियां विद्यार्थियों द्वारा की गई। ग्राम पंचायत 4 ksp के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य कृष्णा चौधरी के मार्गदर्शन में शिविर का शुभारंभ किया गया और शिविर के प्रथम दिबस पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सिलवाला कला के उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तंदूरवाली में प्रधानाचार्य सुनील कुमार के मार्गदर्शन में पेड़ो की ट्रिमिंग, पौधों की देखभाल कचरा निस्तारण, जल संरक्षण सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। सलेमगढ़ मसानी में प्रधानाचार्य शिवकुमार बिश्नोई के नेतृत्व में स्वच्छता,जल संरक्षण संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्यों में विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।


