News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित, नवगठित समितियों को ऋण व्यवसाय शुरू करने के निर्देश

नवगठित समितियों के अध्यक्षों को वितरित किए पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न

हनुमानगढ़। जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की 8वीं बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता गतिविधियों के विस्तार एवं समितियों को अधिक सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों को समिति स्तर पर ऋण व्यवसाय प्रारंभ करने तथा पैक्स विविधीकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर किसानों एवं ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए।

बैठक में i अभियान के अंतर्गत 54 नई पहलों को अंगीकार करने हेतु समितियों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सहकारिता क्षेत्र में नवाचार एवं ग्रामीण आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान होलसेल भंडार द्वारा निर्मित श्री अन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं वितरण भी किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं समिति प्रतिनिधियों को मोटे अनाज के उपयोग एवं उसके पोषण महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न वितरित किए गए। जिला कलक्टर ने सहकारिता की योजनाओं को तृणमूल स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार श्री अमीलाल सहारण, श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक संघ के मुख्य प्रबंधक श्री उग्रसेन सहारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.