News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

निःशुल्क तीर्थ यात्रा

निःशुल्क तीर्थ यात्रा

निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिये वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन आमंत्रित

हनुमानगढ़। देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से रेल यात्रा द्वारा भारत के 15 तीर्थ स्थलों (ए.सी ट्रेन के माध्यम से) एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू) नेपाल की निःशुल्क यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओम प्रकाश ने बताया कि आवेदन पोर्टल eDevasthan2.rajasthan.gov.in विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके भरे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन करने की सुविधा समस्त ई-मित्र पर भी उपलब्ध है। 

आवेदन करने के लिये पात्रता राजस्थान राजय का मूल निवासी हो, आयकरदाता नहीं हो, पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, यात्रा करने हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से समक्ष हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयुु पूर्ण कर ली हो। शेष अन्य शर्ते विभाग की वेबसाईट हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेंट राजस्थान पर देखी जा सकती है। 

यात्रा हेतु आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से प्रारंभ होकर अन्तिम 10 जून 2026 तक रहेगी। आवेदन में संशोधन अंन्तिम दिनांक तक ही किये जा सकेंगे। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग हनुमानगढ कार्यालय में एवं कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01552-294677 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.