News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बड़े हाथ

जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बड़े हाथ

सलेमगढ़ मसानी के जयदीप के इलाज के लिए बड़े हाथ 

सोशल मीडिया वंदे मातरम् ग्रुप के सदस्यों ने किया सहयोग

टिब्बी। गांव सलेमगढ़ मसानी में एक जरूरतमंद परिवार के बच्चे के इलाज के लिए ग्रामीण सहायता हेतु आगे आ रहे है। गांव के जयदीप पुत्र मंगल सिंह के इलाज के लिए गांव के समाजसेवी लोगो का सोशल मीडिया पर चल रहे वंदे मातरम ग्रुप ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए एक मैसेज प्रसारित किया और देखते ही देखते मात्र 6 घंटे में एकत्रित 38 हजार की राशि परिवार को सौंपकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। खास बात ये है कि वन्देमातरम ग्रुप एक सोशल मीडिया ग्रुप है जिसमें हनुमानगढ़ जिले भर ओर अन्य जगहों के सदस्य भी जुड़े हुए है और ये ग्रुप आपसी समझ के लोगो में हंसी मजाक के साथ साथ समाजसेवी भावना के चलते की जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे रहते है। गांव के एक बच्चा जयदीप जो किडनी की बीमारी से ग्रसित है। चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है जिसके लिए बहुत बड़ा खर्चा आ रहा है और परिवार उसको वहन करने में असमर्थ है तो मानवता की सेवा के लिए वन्देमातरम ग्रुप के सदस्यों ने बढ़चढकर सहयोग किया। ग्रुप के सदस्य विपिन सुथार ने जयदीप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को सहयोग राशि सौंपी।  जयदीप के परिवार के सदस्यों सहित विद्यालय परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। परिजनों ने वंदेमातरम ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.