जिला परिवहन ने फैंसी नंबर ई-ऑक्शन किया निरस्त
फैंसी नंबर RJ31UE0001 व RJ31CH0001 की ई-ऑक्शन निरस्त, अब फिर होंगे आवेदन
हनुमानगढ़। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित अग्रिम पंजीयन क्रमांक RJ31UE0001 एवं RJ31CH0001 की ई-ऑक्शन तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के निर्देशों के बाद अब दोनों नंबरों के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी श्री नरेश कुमार पूनिया ने बताया कि 7 मई 2026 को फैंसी पोर्टल पर आयोजित ई-ऑक्शन के दौरान तकनीकी समस्या आने से बोलीदाता अपनी बोली राशि नहीं बढ़ा पा रहे थे। सभी आवेदकों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रमुख शासन सचिव, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार दोनों नंबरों की बोली प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अब अग्रिम पंजीयन क्रमांक RJ31UE0001 एवं RJ31CH0001 के लिए 15 मई से 17 मई 2026 तक फैंसी पोर्टल पर पुनः आवेदन किए जा सकेंगे। पूर्व में बोली में भाग लेने वाले आवेदक भी दोबारा आवेदन कर सकेंगे।
यदि किसी नंबर के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 18 मई, 2026 (सोमवार) को फैंसी पोर्टल पर ई-ऑक्शन आयोजित की जाएगी। सफल बोलीदाता द्वारा निर्धारित राशि जमा करवाने के बाद संबंधित फैंसी नंबर आवंटित किया जाएगा।
__
