News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गृह रक्षा प्रशिक्षण

गृह रक्षा प्रशिक्षण

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र हनुमानगढ़ की अंतिम चयन सूची जारी

हनुमानगढ़। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र हनुमानगढ़ की वर्ष 2022 भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से 22 मार्च, 2026 तक गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर में आयोजित की गई थी। अब विभाग द्वारा अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

प्लाटून कमाण्डर श्री मुकेश रोझ ने बताया कि चयन सूची विभागीय वेबसाइट गृह रक्षा विभाग राजस्थान पर अपलोड कर दी गई है। इसके साथ ही अंकों सहित परिणाम की प्रति गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र हनुमानगढ़ के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन, राजकीय चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण तथा दस्तावेजों का संबंधित संस्थानों से सत्यापन कराया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 21 एवं 22 मई, 2026 को प्रातः 10 बजे गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र हनुमानगढ़ कार्यालय में मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.