दिव्यांग सहायता शिविर में मिली राहत
संगरिया में दिव्यांग सहायता शिविर
दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति की मानवता की सेवा करने के ध्येय से दिव्यांगों को मिली राहत
संगरिया । उपखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशेष जागरूकता एवं सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार मोनिका बंसल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी जय कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुभाषचन्द्र मौजूद रहे।
दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि गरीब व असहाय एवं पीड़ित व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ी मानव सेवा को सच्ची ईश्वर सेवा भावना के उद्देश्य से समिति द्वारा शुक्रवार को संगरिया उपखंड कार्यालय परिसर में चलने फिरने में असक्षम 01 दिव्यांग को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग संगरिया के सहयोग से ट्राई साईकिल एवं 15 दिव्यांगों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण उपखंड अधिकारी जय कौशिक एवं तहसीलदार मोनिका बंसल तथा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुभाषचन्द्र द्वारा लाभान्वित किया।
हरबंस लाल सहारण ने बताया कि हर जरूरतमंद तक ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर लाभान्वित करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण व यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया एवं समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न उपखंड क्षेत्र में पहुंचकर दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए जा रहे पुनीत कार्यो को सराहनीय बताया। इस अवसर पर संगरिया बारसंघ अधिवक्ता हरमीत सिंह बलजोत, दिव्यांग समाजसेवी हेमंत मोयल सहित उपखंड एवं तहसील कार्यालय स्टाफ तथा दिव्यांगजन मौजूद रहे।

