News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा

फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा

फ्लेगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : डॉ. जोगा राम

जिला प्रभारी सचिव ने की फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हनुमानगढ़। पंचायतीराज आयुक्त तथा जिला प्रभारी सचिव डॉ. जोगा राम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीणा तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को फ्लेगशिप योजनाओं के रूप में प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में संबंधित विभाग योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

वंदे गंगा अभियान की समीक्षा, पोर्टल पर अपलोड के निर्देश

प्रभारी सचिव ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभागवार किए जाने वाले कार्यों एवं कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित गतिविधियों को ईवेंट पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए।

हीटवेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

बैठक में प्रभारी सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लू एवं तापघात की स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त बेड आरक्षित रखने तथा एंबुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ रखने को कहा।

लाडो योजना और कुसुम योजना की समीक्षा

उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कुसुम योजना के विभिन्न कंपोनेंट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए।

पेयजल, बिजली और शिक्षा व्यवस्था पर भी जोर

गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रभारी सचिव ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेयजल डिग्गियों की स्टोरेज क्षमता पूर्ण रखने तथा जोधपुर डिस्कॉम अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने 11 केवी फीडर बाइफरकेशन कार्यों की धीमी प्रगति पर समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। स्कूली शिक्षा विभाग को पढ़ाई में कमजोर एवं अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लंबित प्रकरण जल्द निस्तारित करने के निर्देश

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल संचय जन भागीदारी अभियान, पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन सहित विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने कहा कि यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल उच्च स्तर पर अवगत करवाया जाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना, उप वन संरक्षक श्री सुरेश कुमार, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सीपीओ श्री विनोद गोदारा, उद्योग महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धु, श्री योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक डॉ. तीर्थ शर्मा, सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.