News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई

जिला स्तरीय जनसुनवाई

गुरुवार को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

जिला कलेक्टर सुनेंगे आमजन के परिवाद, 

वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ेंगे ब्लॉक के अधिकारीगण 

टिब्बी।  राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के आधान के लिए शुरू की गई त्रि स्तरीय व्यवस्था अनुसार ग्राम, ब्लॉक वी जिला स्तर पर जनसुनवाई की जा रही है। जिसमें प्रथम गुरुवार ग्राम स्तर पर, द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक व तृतीय गुरुवार को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रातः 11:00 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। तथा समस्त ब्लॉक से विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे।



उपखंड अधिकारी टिब्बी ने समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर पंचायत समिति टिब्बी के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में संबंधित सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यह जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध उपस्थिति एवं आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.