आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में राज्य स्तरीय कार्यशाला
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मॉडल फैसिलिटी इनिशिएटिव पर चयनित निजी अस्पतालों के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
हर जिले में मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित होंगे अस्पताल
जयपुर। प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत सभी जिलों में एक-एक राजकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान का चयन किया गया है और अब इन्हें मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन संस्थानों पर आयुष्मान डिजिटल मिशन कम्प्लायंट व हैल्थ मैंनेंजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम में इम्प्लेमेंट करके, हेल्थ केयर फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री में पंजीकृत करवाया जाएगा। इसके लिए राजकीय व निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराके एबीडीएम आईडी तैयार करनी होगी। निजी अस्पतालों को इसकी विस्तृत जानकारियां देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को सीफू में एबीडीएम मॉडल फैसिलिटी पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने कार्यशाला में बताया कि एबीडीएम मॉडल आभा आईडी वाले सभी मरीजों का स्वास्थ्य व उपचार से संबंधित रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे अस्पतालों को भी उपचार करने में सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण करना होगा और निर्धारित आईडी प्राप्त कर आवश्यक सूचनाएं अपलोड करनी होंगी। उन्होंने बताया कि एबीडीएम इम्प्लीमेंटेशन के लिए मॉडल फैसिलिटी के रूप में चयनित संस्थानों को पूरी तरह से स्पेशल सपोर्ट देकर डिजिटल किया जाएगा और इनमें एंड-टू-एंड आईबीडीएम के सभी कॉम्पोनेन्ट जैसे- स्कैन एंड शेयर, एबीडीएम कम्प्लायंट हैल्थ मैजेंटमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम एडॉप्शन, हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री और हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री करवाकर, सभी पेशेंट का आभा आई डी बनाकर हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किया जाएगा।
अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी.शुभमंगला ने कहा कि ये मॉडल संस्थान एबीडीएम इम्प्लीमेंटेशन के लिए मॉडल फैसिलिटी के रूप में चुने गए हैं और इन्हें स्पेशल सपोर्ट देकर डिजिटल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं एकीकृत हो रही हैं और सभी श्रेणी के चिकित्सा संस्थानों व मरीजों का यूनिक आईडेंटीफिकेशन होने से स्वास्थ्य प्रबंधन आसान हो जायेगा।
कार्यशाला में सीईओ राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेेंस एजेंसी श्री हरजी लाल अटल, ओएसडी एनएचएम श्री संतोष गोयल ने भी आवश्यक जानकारियां दी। नेशनल हैल्थ अथॉरिटी के निदेशक श्री पकंज अरोड़ा ने वीसी के माध्यम से, स्टेट नोडल अधिकारी आईटी श्री विष्णुकांत और स्टेट एबीडीएम टीम की प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती पिंकी बूलचंदानी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मॉडल अस्पतालों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारियां दी।

