लेडी विद द लैंप' को किया याद
लेडी विद द लैंप' फ्लोरेंस नाइटिंगेल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक की जयंती पर किया याद,
चिकित्सा क्षेत्र में 6 सुधारों और समर्पण को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में मनाया
टिब्बी। आधुनिक नर्सिंग की प्रणेता फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर मंगलवार को टिब्बी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। 'लेडी विद द लैंप' के नाम से मशहूर फ्लोरेंस नाइटिंगेल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक थीं, जिन्होंने क्रीमिया युद्ध के दौरान रात के अंधेरे में लालटेन लेकर घायल सैनिकों की निस्वार्थ भाव से सेवा की थी। मरीजों की देखभाल और अस्पतालों में साफ-सफाई को लेकर किए गए उनके इन्हीं क्रांतिकारी सुधारों और समर्पण को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में मनाया गया। । वही सीएचसी टिब्बी में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा व नर्सिंग स्टाफ ने लेडी विद द लैंप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और मरीजों की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीसीएमओ एवं एमओआईसी डॉ. रितिका पारीक, डॉ. अभिषेक ढाका, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुनीता व रमिन्दर कौर, नर्सिंग ऑफिसर सुभाषचन्द्र, सुनील कुमार, ममता एवं अमृतपाल, सुमन पूनिया एएनएम सहित सीएचसी का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, दूसरी ओर पीएचसी तलवाड़ा झील में भी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यहां भी चिकित्सा कर्मियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग व सेवा भाव को याद किया। इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर सुधीर झोरड़ व महेन्द्र गोदारा, एएनएम माया देवी, मनजीत , सुभाष सिंह, राजेन्द्र , लैब टेक्नीशियन मोहनलाल, ज्योति व कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित पीएचसी का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

