नशामुक्त भारत अभियान
नशामुक्त भारत अभियान
टिब्बी में ब्रह्माकुमारीज ने रथ यात्रा द्वारा नशा मुक्ति हेतु दिया जागरूकता का संदेश
टिब्बी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को टिब्बी क्षेत्र में नशामुक्ति रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कस्बे के श्री सिद्धि विनायक स्कूल और सलेमगढ मसानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के विनाशकारी परिणामों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके घातक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देना मुख्य आकर्षण रहा।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रानी और ब्रह्माकुमारी रेखा ने बताया कि देश में बड़ी संख्या में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आने से अकाल मौत का ग्रासबन रहे है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। ब्रह्माकुमारी अनिता बहन और ब्रह्माकुमारी निलिमा बहन ने आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग के माध्यम से मन की शक्ति बढ़ाकर किसी भी व्यसन से मुक्ति का रास्ता बताया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त रहकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। आगामी 13 मई को यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित स्कूलों और में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएगी।
